झारखण्ड में गैंगरेप पीड़ित महिला ने ये क्या कह दिया भारत के बारे में!

भारत भ्रमण पर आयी स्पेनिश महिला के साथ कुछ दिन पहले झारखंड के दुमका जिले में हुई गैंग रेप की घटना से पूरा देश सन्न हो गया था। ज्ञात हो कि यह स्पेन देश की रहने वाली महिला अपने पति के साथ नेपाल से भारत मोटरसाइकिल से भ्रमण पर निकले थे जिनके साथ दुमका, झारखण्ड में 01 मार्च की रात को सात व्यक्तियों द्वारा मार पीट, लूट और गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। रात्रि गस्त मे लगे झारखण्ड पुलिस के अधिकारियों द्वारा पीड़ित महिला और उसके पति को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल ले जाकर ईलाज करवाया गया।

महिला ने क्या बोला भारत के बारे में

घटना के बाद से ही social media पर भारत विरोधी प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए पीड़ित महिला ने social media के माध्यम से भारत के बारे में कुछ ऐसा लिखा जिसको सभी को पता होना चाहिए। महिला ने लिखा कि ” हमारे साथ हुई ऐसी घटना कही भी और किसी के साथ हो सकती है ऐसा दुनियाभर में होता है, ये कहना बिलकुल बेवकूफी है की हम भारत में हैं इसलिए हमारे साथ ऐसा हुआ”। पीड़ित महिला का ऐसा जवाब यह दर्शाता है की वह भारत के बारे में कितना अच्छा सोचती है।

क्या हुआ आरोपियों का ?

झारखण्ड पुलिस अधिकारियो द्वारा बताया गया कि फिरहाल उन सात आरोपियों में से अभी तक तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला ?

कुछ दिन पहले स्पेन की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ मोटर साइकिल से भारत घूमने आयी थी। जब ये कपल दुमका, झारखण्ड में घूम रहे थे तो रात के समय लगभग 7 लोगों द्वारा उस महिला और उसके पति को मारा पीटा गया और महिला के साथ गैंग रेप किया गया। जिसके बाद कुछ पुलिस वालो की मदद से उन दोनो लोगो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा महिला के साथ रेप होने की पुष्टि की गई। घटना के बाद महिला ने Social media के माध्यम से एक पोस्ट कर भारत विरोधी Comments का जवाब दिया गया।

इसी प्रकार की ताजा खबरें जानने के लिए हमारे वेबसाईट www.thenewsmunch.com पर visit जरूर करें।

Leave a Comment